By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 23 Aug 2018 08:50 AM (IST)
नई दिल्ली: अपने आठ साल लंबे करियर में वेडिंग प्लैनर से लेकर आकर्षक चोर, गुजराती रोमियो से लेकर मराठा योद्धा और हाल ही में क्रूर सुल्तान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वली फिल्म ‘सिंबा’ में एक पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे.
अभिनेता का कहना है कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म में काम करना उनके लिए मजेदार रहा क्योंकि मसाला फिल्मों ने ही उन्हें एक अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया था.
रणवीर सिंह ने कहा, ‘‘ ‘सिंबा’ एक ऐसी फिल्म है जो एक बच्चे के तौर पर मुझे पसंद आती थी. मसाला फिल्मों ने ही मुझे अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया. मसाला फिल्मों के किंग रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका मिलना ही बहुत बड़ी बात है. मुझे यह काफी चुनौतीपूर्ण लगा. आपको कई चीजें एक साथ करनी पड़ती हैं जैसे कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा....’’
अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म में कई चीजों का मेल है ‘‘और इसकी शूटिंग करते हुए मुझे बहुत मजा आया.’’
‘सिंबा‘ में रणवीर के साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी. फिल्म इस साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी.
'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 8 बजे तक का 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 8.30 बजे तक 88 करोड़ पार कलेक्शन
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
लता मंगेशकर को याद कर भावुक हुईं पूनम ढिल्लों, बोलीं- उनके बिना अधूरी है इंडस्ट्री
'बहुत बोल रहा है तू', पैपराजी की इस हरकत पर भड़के रणबीर कपूर, वीडियो वायरल
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट